ठुठीबारी-महराजगज। सर्किल निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस उपाधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने शनिवार को ठूठीबारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीत अपनाने तथा ठूठीबारी कस्बे में सड़क के किनारे यातायात को दुरुस्त करने तथा जन सामान्य से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस जनता की मित्र हैं पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाएगी तथा प्रतिदिन पैदल गस्त के दौरान पुलिस के लोग ठेले खोमचे को सड़क से 3 फुट पीछे हटाएंगे ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके तथा पैदल गश्त के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे । थाना पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाएगा आगंतुक कक्ष को सभी सुविधाओं से पूर्ण किया जा रहा है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान