शिकायत के आधार पर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.
रांची । झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल टीचर को 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि छात्र उस टीचर से इतना परेशान हो गया था कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन छात्र के परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया छात्र ने परिजनों को जब अपने साथ हो रहे इस अत्याचार के बारे में बताया तो उन्होंने कदमा पुलिस स्टेशन में जाकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर कई बार छात्र को यौन शोषण का शिकार बना चुका है. पीड़ित छात्र ने बताया कि टीचर ने उसकी डिमांड पूरी ना करने पर उसे और उसकी बहन को फेल कर देने की धमकी दी थी.
कदमा थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पूर्वी सिंहभूम जिले के एक निजी स्कूल में पढऩे वाले 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण करने वाले टीचर को गिरफ्तार किया गया है. मामले का पता तब चला जब छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की और उसके परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया, पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं