बाराबंकी । हाईवे पर घूम रहे बेसहारा जानवर से टकरा कर कार पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा थाना लोनीकटरा अन्तर्गत हाईवे पर देर रात भिलवल के पास हुआ।यहाँ पर सड़क पर घूम रहे बेसहारा जानवर से टकरा कर कार पलट जाने से कार सवार कुसुमी बूढऩपुर शुकुलबाजार जिला अमेठी के नन्दकिशोर, कैथा इन्हौना जनपद अमेठी के सन्तोष कुमार व मनीष दुबे घायल हो गए।सभी घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया।जहाँ से सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान