जयपुर। राजस्थान के जयपुर में 18 साल की एक लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के सोडाला इलाके में शुक्रवार को लड़की ने इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके जन्मदिन पर पब्जी खेलने के लिए नया मोबाइल फोन नहीं दिया गया। जयपुर के पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने कहा कि 12वीं कक्षा की एक 18 वर्षीय छात्रा ने 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर, उसने अपने माता-पिता से पब्जी खेलने के लिए एक मोबाइल फोन की मांग की। उसके पिता ने उसे 12वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद नया फोन खरीदने की बात कही।
गुप्ता ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि बच्ची यह जानकर दुखी हुई जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का विकल्प चुना। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
कुछ दिनों पहले जयपुर में रामनगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर 30 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली भारती नामक युवती बीती रात मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से नीचे कूद गई। उसे गंभीर अवस्था में एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं