गोंडा । प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चार बच्चों की मां को एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। ना जाने क्या हुआ कि एक ही दिन पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने फांसी के फंदे से लटक कर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर जहां पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वही लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
प्रकरण जनपद के थाना कौडिय़ा बाजार के गांव छप्परतला से जुड़ा है। गुरुवार को एक महिला व एक युवक ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना नकछेद पुत्र भगवानदीन कश्यप ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि गांव में चार बच्चों की मां से एक नाबालिक 17 वर्षीय लड़के से प्रेम संबंध हो गया। महिला का पति प्रदेश रहता था। बताया जाता है कि मृतका गुडिय़ा उर्फ निराला तथा पिंटू के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे महिला के परिजनों ने देख लिया था। लोक लाज के भय से महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी खबर सुनते ही युवक पिंटू भी गांव से दूर जाकर एक आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। एक साथ दो घटनाएं सुनकर गांव व क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
मृतक महिला गुडिय़ा उर्फ निराला का पति जीविकोपार्जन के लिए लखनऊ में मेहनत मजदूरी करता था। वह कभी कभार घर आता है। महिला की मृत्यु की खबर सुनकर वह सुबह घर पहुंचा। मृतक महिला के दो लड़की और दो लड़के हैं। बड़ी लड़की 12 वर्ष तथा छोटी 10 वर्ष लड़का 8 व 5 वर्ष का है।
मृतक पिंटू कश्यप क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों मृतक एक ही बिरादरी के थे। दोनों का घर आस पास ही था। दोनों में भाभी व देवर का रिश्ता था। शायद इसी रिश्ते के चलते दोनों में हंसी मजाक प्रेम प्रसंग मे बदल गया। अंत में दोनों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थानाध्यक्ष कौडिया प्रमोद कुमार ने बताया कि गुडिय़ा उर्फ निराला पत्नी मनोज कुमार उम्र 34 वर्ष अपने घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पिंटू पुत्र कमलेश उम्र 17 वर्ष ने गांव से 200 मीटर दूर संतोष के खेत में लगे आम के पेड़ में रस्सी से गले में बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर लिया है। सबको पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है।


More Stories
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उप्र के तत्वाधान में तीन दिवसीय रैली का हुआ शुभारंभ
Gorakhpur – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज विधिक सहायता केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर मो0 तनवीर आलम को किया सम्मानित
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक