देवरिया। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में चार दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक जे रविन्दर गौड़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने पुलिस लाइन में वादी संवाद दिवस का आयोजन किया था। जिसमें वादी गण भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि इस गोष्टी के क्रम में विवेचना में लापरवाही बरते जाने के संबंध में थाना रुद्रपुर से उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, थाना गौरी बाजार से उपनिरीक्षक संजय कुमार थाना सलेमपुर से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव थाना सलेमपुर में तैनात उपनिरीक्षक बाबूलाल को तत्काल प्रभाव से कल रात निलंबित कर दिया गया।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान