लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद संकट की आड़ में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनो में खोट है।
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।
इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने भी खाद संकट पर सरकार को घेरा था। गौरतलब है कि प्रदेश में फौरी खाद संकट को लेकर बुंदेलखंड समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में किसान बेहाल है। खाद के लिये किसान लंबी कतारों में घंटो खड़े रहने को मजबूर है। इस दौरान ललितपुर समेत दो स्थानों पर किसानों की जान गयी है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान