भोपाल शहर में इन दिनों निर्माता अपनी फिल्मों व वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के तहत अलग-अलग लोकेशन पर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-तीन की शूटिंग भी चल रही है। रविवार को गौहर महल में इसके कुछ सीन शूट किए गए। लोकेशन पर बाबी देओल के अलावा एक्टर प्रीति सूद, अदिति पोहनकर मौजूद रहे। डायरेक्टर प्रकाश झा, लाइट कैम्रा और एक्शन बोलते हुए नजर आए। इस दौरान अभिनेता बाबी देओल पजामा पहले दिखे। यहां बाबी के बाबा बनने से पहले की कहानी को शट किया जा रहा है। वे अपने गुरु और मुख्यमंत्री से मिलते हैं। मुख्यमंत्री के किरदार में सचिन श्राप हैं। शूटिंग सुबह से शुरु होकर रात दस बजे तक चली। उल्लेखनीय है कि इस वेबसीरीज के नाम को लेकर एक हिंदूवादी संगठन ने उग्र विरोध भी दर्ज कराया था।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं