फिरोजाबाद । मेड़ीकल कालेज के सौ सैया अस्पताल में भर्ती एक एक बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया।
Read More- दबंगई: महिला CO को मारा धक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जनपद में डेंगू व वायरल फीवर ने पैर पसार लिये है। अस्पताल प्रशासन पर लगातार आये दिन लापरवाही के आरोप लग रहे है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के वीडिय़ो व फोटो भी जमकर वायरल हो रहे है लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग चुप्पी साधे बैठा हुआ है। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा फिर देखने को मिला जव पिछले चार दिन से भर्ती नेत्रपाल की पुत्री वैष्णवी की मौत होने के बाद उसकी बहिन निकिता ने सौ सैया अस्पताल के बाहर फर्श पर बैठकर हंगामा काटा।
Read More- घर में काम करने वाली नाबालिग से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, प्रेगनेंट होने पर खुला मामला
निकिता का आरोप था कि चिकित्सक व स्टाफ पिछले चार दिन से बोतल चढ़ाता रहा। इलाज में लापरवाही की गई जिसके चलते उसकी बहिन की मौत हो गयी। उसका कहना है कि वह इसकी शिकायत आलाधिकारियों से करेगी।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव