UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए कमीशन की ओर से पीईटी परिणाम घोषित किए जाने के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है
उत्तर प्रदेश में यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल (Rajaswa Lekhpal 2021) के हजारों पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों की संख्या लगभग 7,882 बताई जा रही है। अनुमान है कि इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने को लेकर आयोग की ओर से आधिकारिक एलान किया जा सकता है।
हालांकि, अभी तक UPSSSC की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नही किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के परिणाम जारी किए जाने के बाद राजस्व लेखपाल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
ऐसे में लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
क्या है इंटरव्यू प्रक्रिया को समाप्त की जाने वाली नियमावली
उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग-2 के तहत 31 अगस्त, 2017 को जारी एक अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर होने वाली सीधी भर्ती (साक्षात्कार का बंद किया जाना) नियमावली, 2017 को लागू किया जाएगा। जहां ‘अवर स्तरीय पद’ का अर्थ सरकार द्वारा समूह- ‘ख’ (अराजपत्रित) व समूह-’ग’ और समूह-’घ’ में वर्गीकृत पदों से है।
इसके अनुसार ऐसे सभी एग्जाम, जिनमें लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए अलग अंक निहित होंगे, में उनसे साक्षात्कार के अंकों को, लिखित परीक्षा हेतु निहित अंकों में सम्मिलित कर दिया जाएगा। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया से भी इंटरव्यू को समाप्त कर दिया जाएगा।

More Stories
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Yogi Government Gives Big Gift – योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा आदेश