गोरखपुर। यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 UP Election 2022 के छठे चरण का आज मतदान हो रहा है, 10 जिलों में जिन 57 सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनमें गोरखपुर और बस्ती मंडलें की 41 सीटें भी शामिल हैं, ऐसे में आज हो रहे मतदान में सीएम योगी आदित्यनाथ व उनके सरकार के पांच मंत्रियों सहित स्वामी प्रसाद मौर्य की साख दांव पर लगी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से तो उनके मंत्रिमण्डल में इन दोनों मण्डल से कुल 6 विधायक मंत्री बने थे, लेकिन प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद जो पडरौना सीट से विधायक थे चुनाव के दौरान भाजपा को छोड़ फाजिलनगर से सपा के टिकट से प्रत्याशी हैं।
यह है प्रदेश सरकार के मंत्री
1- प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया जिले की पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
2- प्रदेश के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद देवरिया जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी है।
3- सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह आठवीं बार विधायक के लिए मैदान में उतरे हैं।
4- सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी फिर चुनाव मैदान में हैं।
5- गोरखपुर की खजनी (सुरक्षित) सीट से प्रदेश के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान