कानपुर देहात । यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र आउट होने से कानपुर देहात जिले में भी परीक्षा निरस्त कर दी गई। इससे परीक्षार्थी घरों को लौट गए। किसी अन्य जिले में पेपर आउट होने की बात कही जा रही।
बुधवार दोपहर परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। अचानक केंद्र व्यवस्थापकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डीआईओएस की ओर से परीक्षा निरस्त होने के साथ ही प्रश्नपत्र के बंडल न खोलने के निर्देश दिए गए। फर्जी मैसेज की आशंका पर डीआईओएस के कंट्रोल रूम व उनके मोबाइल पर फोन घनघनाने लगे। इसके बाद डीआईओएस ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी नहीं है कि प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ है। आज की परीक्षा निरस्त की गई है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान