रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट परीक्षार्थी दुबारा परीक्षा दे सकेंगे। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के ऐसे परीक्षार्थियों से जो अपने परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं हैं या उनके परीक्षाफल में अंक अंकित नहीं हैं, केवल प्रमोट लिखा है। बोर्ड ऐसे परीक्षार्थियों की दिनांक 18 सितंबर से आयोजित पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने अवसर दिया है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए परीक्षार्थी को केवल एक आवेदनपत्र अपने विद्यालय में दिनांक 27 अगस्त तक जमा करना होगा। तभी उसे पुनरू परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कालेज शान्ति नगर मिर्जापुर ऐहारी के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शुक्ल ने एक विज्ञप्ति में दी है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान