लखनऊ । यूपी में मंगलवार देर रात छ: आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेर बदल किया गया है।जिसमें लखनऊ की पुलिस उपायुक्त ख्याति गर्ग को सेना नायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाया गया।वही लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ में ही पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।इसी तरह वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य लांगेह को वाराणसी में ही पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
दूसरी तरफ मीरजापुर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाषचंद्र शाक्य को लखनऊ पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है।जबकि लखनऊ में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात देवेश कुमार पांडेय को उनके स्थान पर भेजा गया है।वही गौतमबुद्ध नगर 49वीं वाहनी पीएसी की सेनानायक भारती सिंह को गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।इस सूची के आते ही एडीजी की तबादला सूची की एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान