सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव में प्रेम बरसा कर वोट मांगने वाले और कुर्सी पर बैठने के बाद दबंगई कर लूट मचाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है, जनता में इस बात की चर्चाएं है कि ऐसे लोगों को इस बार सबक सिखाया जाएगा और अहंकारी को सबक सिखया जाएगा।
बताते चले सिसवा नगर पालिका परिषद के नई कमेटी के लिए 13 मार्च को मतदान होना है, कई चेहरे चुनाव लड़ रहे है, कुछ तो पूर्व नगर अध्यक्ष है, कुछ पहले भी चुनाव लड़ चुके है तो कुछ पहली बार चुनावी मैदान में है, ऐसे में जनता सब जानती है कि कौन कैसा है, किसका व्यवहार कैसा है।
क्षेत्र में इस बात की चर्चांए चल रही है कि ऐसे लोग भी वोट मांग रहे है जो वोट मांगते समय अपनापन व प्रेम बरसाते है, गले लगाते है लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद अहंकारी हो जाते है, गरीबों के देख चेहरा घुमाते है, तुम की भाषाओं का प्रयोग करते है, जमीन की खारिज दाखिला के समय चाय पीने के नाम पर जनता से खुलेआम लूट करते है, किसी भी प्रमाण पत्र बनावाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगवाते है, तो वही पूराने बकाये के नाम पर दौड़ाते है, छोटी-छोटी बातों में सफाईकर्मचारियों की फौज भेज देते है, ऐसे अहंकारी को इस बार जनता सबक सिखाने के मूड में है।
लोगों का साफ कहना है कि वोट उसी को देंगे जो सम्मान देने वाला है, चुनाव में प्रेम बरसा कर वोट मांगने वाले और कुर्सी पर बैठने के बाद दबंगई कर लूट मचाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है,


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान