सिसवा बाजार-महराजगंज। सुबह से छाए बादल और रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार को सिसवा सहित महराजगंज जिले के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बारिश का दौर चला था।
मौसम विभाग के अनुसार 24-25 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले एक-दो दिन में सिसवा में बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश होने से दिन-रात के तापमान सामान्य से कम चले गए हैं। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं, बारिश से हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में बनी हुई है। लगातार बारिश होने से हवा में धूल और प्रदूषण के कण पूरी तरह से धुल गए हैं।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान