RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभी तक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं हुई है।
RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभी तक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं हुई है।
भारत को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने का काम करने वाली भारतीय रेलवे, देश मे सबसे ज्यादा नौकरियां देने के लिए भी प्रसिद्ध है। रेलवे द्वारा देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जाती हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके जरिए 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए ढाई साल का समय बीतने जाने के बाद भी अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं कि गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और अब ये अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं।
कब तक आयोजित हो सकती है ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा
अगर रेलवे, NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा से पहले ग्रुप D परीक्षा आयोजित करती है, तो इसके लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान इसी महीने में हो सकता है और अगर रेलवे पहले NTPC भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगी, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। रेलवे ने अभी तक ग्रुप D भर्ती के पहले चरण की परीक्षा और NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
More Stories
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट