मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र में खोपोली के बोर घाट के पास हुआ। इस हादसे में 7 गाडिय़ां एक दूसरे से आपस में बुरी तरह से टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ वहां चालकों ने गाडिय़ों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। इस सड़क दुर्घटना में घायलों को नजदीकी में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। खंडाला घाट पर अक्सर वाहनों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। कई बार खतरनाक मोड़, धुंध और तेज रफ़्तार की वजह से यह एक्सीडेंट होते हैं।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त