फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 पीआरवी 1182 में 12 अक्टूबर को डीजल चोरी कर रहे चालक लाल विनोद सिंह को कमांडर राम नारायण दुबे ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद लाल विनोद सिंह ने कमांडर पर डीजल डाल माचिस से जिंदा जलाने का प्रयास किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पीआरवी कमांडर की तहरीर पर मंगलवार किशनपुर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल चालक लाल विनोद सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र में तैनात डायल 112 पीआरवी नंबर 1182 बीते 12 अक्टूबर को देर रात क्षेत्र के रारी गांव की तरफ जा रही थी। तभी कमांडर राम नारायण दुबे तीरथ सिंह के मकान के पास गाडी खड़ी करवा शौच के लिए चले गए। चालक लाल विनोद सिंह व सहयोग फूलचंद्र गाड़ी में रुक गए। तभी चालक लाल विनोद सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति को बुलाकर पीआरवी से डीजल निकाल पिपिया मे देने लगे। तब तक कमांडर रामनरायण दुबे शौचक्रिया कर लौट आए। पिपिया में डीजल देते देखा तो डीजल देने का वीडियो बनाने लगे। जिसके बाद चालक ने साक्ष्य मिटाने के लिए डीजल भरी पिपिया कमांडर रामनरायण दुबे के ऊपर डाल दिया और माचिस लेकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद शोर शराबा सुन गांव के तीरथ सिंह व गेहूं काट रहे पंजाब के सरदार अवतार सिंह ने आकर कमांडर रामनरायण दुबे की जान बचाई। जिसके बाद चालक लाल विनोद सिंह ने जान से मारने की धमकी दे डाली। तब कमांडर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष किशनपुर और डायल 112 पर सूचित किया। इसके बाद किशनपुर थाना से तत्काल सब इंस्पेक्टर जिलेदार पाल मौके पर पहुंचे चालक व कमांडर को थाने लाए। जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने खागा सीओ जीडी मिश्रा से कराई थी। जिस पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर चालक लाल विनोद सिंह को निलंबित कर दिया गया था और मंगलवार को पीआरवी कमांडर रामनारायण दुबे की तहरीर पर चालक लाल विनोद सिंह के विरुद्ध सरकारी गाड़ी से डीजल चोरी करने साक्ष्य मिटाने हत्या करने का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गंभीर धारा में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पीआरवी कमांडर रामनारायण दुबे की तहरीर पर चालक मुख्य आरक्षी लाल विनोद सिंह के विरुद्ध हत्या का प्रयास जान मारने की धमकी सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित गंभीर धाराओ मे मामला दर्ज कर जांच विजयीपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार से कराई जा रही है।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा