नई दिल्ली। माता वैष्णो देवी ( Mata Vaishno Devi Mandir ) के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया, माता वैष्णो देवी भवन में बीती रात मची भगदड़ में जहां 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, वही 13 लोग घायल हुए है, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने घटना के बाद यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था। आठ बजे के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं