सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर से सटे एक रेस्टोरेंट को बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर कुछ अभद्र पोस्ट से नाराज रेस्टोरेंट मालिक ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर पोस्ट करने वाले व पोस्ट पर अभद्र कमेंट करने वालों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कोठीभार पुलिस को दिए तहरीर में रेस्टोरेंट मालिक ने लिखा है कि 23 अक्टूबर की शाम 5 बजे सबया निवासी (नामजद) युवक आया और नाश्ता करने के बाद सिगरेट पीने लगा, चुकी रेस्टोरेंट में सिगरेट पीने तक की पाबंदी है ऐसे में जब उसे मना किया गया तो वह इसे अपनी बेज्जती मान कर आग बबूला हो गया और गाली देने के साथ ही देख लेने की धमकी देते हुए चला गया, इसके बाद उस युवक ने फेसबुक पर मेरे रेस्टोरेंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है, साथ ही उस पोस्ट पर कुछ लोगों ने अभद्र कमेंट भी किया है, जिसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर कोठीभार पुलिस को सौंप कर पूरे मामले में रेस्टोरेंट्स को बदनाम करने वाले लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव