महराजगंज। रक्षा बंधन के पूर्व दिवस पर जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार में जिले के 75 सशक्त महिलाओं को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी महराजगंज डॉ उज्जवल कुमार ने सम्मानित किया।
कार्यकम की शुरुआत सिसवा निवासी शिक्षिका व समाजसेविका श्रीमती शुभ्रा सिंह जैसवाल के संबोधन से हुआ , श्री मती शुभ्रा ने बताया कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नारियों के स्वाबलंबन, व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है उनके प्रेरणा से आज प्रदेश की हर नारी सफलता के नए सोपान गढ़ रहीं है ,प्रदेश की व्क्व्च् योजना हो ,स्वयं सहायता समूहों के द्वारा किये कार्य प्रदेश के हर जिले सफलता की कहानी कह रहे है,मिशन शक्ति फेज 3 आज से शुरू हुआ है, इस बार मिशन शक्ति महिलाओं के स्वास्थ, शिक्षा व आत्मरक्षा पर आधारित होगा।
आज के कार्यकम में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, जिला विकास अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,युवा कल्याण अधिकारी, समेत जिले के अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति रहीं।





More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान