सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर में बीती रात पुलिस की छापेमारी के दौरान गोदाम व दुकान में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में मिले पटाखों के मामले में कोठीभार पुलिस ने दो के विरूध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि सीओ निचलौल डीके उपाध्याय को कस्बे में दो अलग-अलग जगहों पर भारी मात्रा में पटाखे रखे जाने की जानकारी मिलते पर कल रात लगभग 8 बजे प्रभारी निरीक्षक कोठीभार उमेश कुमार व सिसवा चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मय हमराही के साथ सब्जी मंडी रोड पर स्थित एक गोदाम में छापा मारा, जहां एक कमरे में रखे गए लगभग एक दर्जन बोरी पटाखे बरामद हुए, इस के बाद पुलिस मेन मार्केट में एक घर में छापेमारी की, यहां से भी भारी मात्रा में पटाखों की बड़ी खेप बरामद हुई, पुलिस छापेमारी में बरामद पटाखों को थाने ले गयी।
प्रभारी निरीक्षक कोठीभार उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दो के विरूद्व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित