महराजगंज। सिदुरिया थाना के चिउटहां चौकी पर तैनात शराब के नशे में धुत हो कर दीपावली की पूरी रात जमकर हंगामा करना वाले आरोपी मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने निलंबित कर दिया है।
बताते चले सिदुरिया थाने के चिउटहा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार दीपावली की रात शराब के नशे में धुत होकर जम कर हंगामा किया, इस दौरान चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी जब समझाने का प्रयास किए तो वह हाथापाई पर करने लगा, किसी तरह मामला शांत हुआ, वही शुक्रवार की सुबह फरियादियों से भिड़ जाने के बाद इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची।
शिकायत पर शुक्रवार की सुबह चौकी पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने स्वयं मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराया और जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की गई। जिसके बाद एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपित मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया।


More Stories
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक