महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता ने कोल्हुई कस्बे में दो स्कूली बच्चों के अपहरण मामले में थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 199/21 धारा 363 आईपीसी दर्ज मामले में आरोपी शउद अहमद पुत्र मसूद अहमद निवासी चिलमापुर, थाना रामगढ़ ताल, जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया कर दिया है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि जो कोई भी फरार आरोपी के बारे में बतायेगा, गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए ऐसी विश्वसनीय सूचना देगा, जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके, उसे 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान