एसआई लवकुश सिंह ने बताया की शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जा रहा है
कोल्हुई-महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना में आज मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के नईकोट से संतोष, प्रतिमा, सुभावती एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी में समरधीरा जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना पहुंचे तभी नौतनवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुभावती (50वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। संतोष और प्रतिमा बुरी तरह घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। एसआई लवकुश सिंह ने बताया की शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान