घुघली-महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली के ग्राम रामपुर बल्डीहा में तैनात एएनएम अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद एएनएम अपने कमरे पर लौटी थी, बुधवार को शाम करीब पांच बजे रामपुर बाल्डीहा स्थित एएनएम सेंटर के आवास पर वह कमरे में संदिग्घ अवस्था में मृत पायी गयी, गाँव के किसी युवक ने 108 नंबर पर फ़ोन किया तो एम्बुलेंस कमरे पर पहुंच कर शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंच जहां डॉक्टरों की टीम ने एएनएम की जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई है कि एएनएम की मौत आखिर कैसे हुई?


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान