सिसवा बाजार-महराजगंज। देश में जहां कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमितों की तेजी से संख्या बढ़ रही है। इस बीच सिसवा क्षेत्र से बड़ी राहत की खबर है. हरपुर पकड़ी की रहने वाली 56 वर्षीय महिला 18 दिसंबर जांच में पॉजेटिव मिलने के बाद जो 32 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेेजी गयी थी उसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जो राहत वाली खबर है।
बताते चले सिसवा विकास खण्ड के ग्राम हरपुर पकड़ी में पिछले 18 दिसम्बर को एक 56 वर्षीय महिला जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जांच में कोरोना पॉजेटिव पायी गयी थी, इसकी जानकारी मिलने पर उस महिला को होम क्वांटाइन में रखा् गया है, सिसवा स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर 32 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया, भेजे गये 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जो राहत वाली बात है।
वैसे सिसवा स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थितियों पर नजर रख्े हुए है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान