सिसवा बाज़ार-महराजगंज। स्थानीय नगर के जायसवाल नगर में अभी रात लगभग 8 बजे अनियंत्री तेज रफ्तार ट्रक ने अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े 30 वर्षीय रिंकू पूरी पुत्र मंगनी पूरी को रौद दिया, जिससे रिंकू पूरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, फिर लोगो ने सड़क को खोल दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर पूरी तरह नशे में था और घटना को अंजाम दिया वही ट्रक पुलिस चौकी में व ड्राइवर थाना पर पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक लोगो मे काफी गुस्सा था और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुँच चुकी थी।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान