सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के असमन छपरा में अपनी बेटी दामाद के साथ रह रही 70 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सरस्वती देवी अपने घर की संपत्ति बेचकर सिसवा नगर के असमन छपरा में अपनी बेटी दामाद के साथ आकर रहने लगी, संपत्ति बिक्री से प्राप्त धन राशि में कुछ पैसे अपने बेटा बहू को दे दिया था और कुछ अपने पास बैंक आदि में रखे हुई थी। इस महिला कि आज नाश्ता आदि करने के बाद हालत बिगड़ गयी और उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित