महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने CCTV कंट्रोल रूम, बैरकों एवं जेल परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी ली गयी, जिसमे सबकुछ सामान्य पाया गया। एक CCTV व UPS खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने उक्त दोनों चीजों को तुरंत ठीक करवाने अथवा नया लगवाने का निर्देश दिया। जेल में बंदियों के कंप्यूटर प्रशिक्षण व इलेक्ट्रिक उपकरणों की रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने जेल की व्यवस्था व सुंदरीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से बात की गयी। उन्होंने जेलकर्मियों के व्यवहार, भोजन आदि के बारे में पूछताछ की गयी। बंदियों द्वारा जेल की व्यवस्था, जेलकर्मियों के व्यवहार व भोजन के संदर्भ में संतोष व्यक्त किया गया। जिला जेल में 851 पुरुष, 65 महिला व 54 अल्पवयस्क सहित कुल 970 बंदी हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव व अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव