सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर में आज बड़ी घटना होने से बच गयी, नही तो न जाने क्या हो सकता था, कारण था ओवर लोडिंग गन्ने से भरी ट्राली जो आज तड़के रोडवेज बस स्टेशन मोड़ पर पलट गयी, गनीमत रहा कि कोई चपेट में नही आया नही तो किसी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था।
बताया जाता है कि सिसवा नगर के मुख्य सड़क से चीनी मिल जाने वाली मोड़ रोड़वेज बस स्टेशन के पास आज मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे गन्ने से भरी ट्राली पलट गयी, संयोग रहा कि कोहरा होने के कारण उस समय वहा कोई नही था, जब कि जहां ट्राली पटली है वहां दुकानें है और हर समय दर्जनों लोग खड़े रहते है, ऐसे में अगर यही ट्राली दिन में पलटी होती तो किसी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था, कई लोग इसके चपेट मे आ सकते थे।
Read More- Maharajganj: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात था सिपाही
बताते चले सड़कों पर ओवर लोडिंग गन्ने से भरी ट्राली व ट्राला मौत बन कर दौड़ रहे है, अभी दो दिन पहले ही सिसवा से कप्तानगंज मार्ग पर भुवनी के पास तड़के सुबह गन्ने से भरी ट्राली की वजह से सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात एक नौजवान सिपाही आशीष गिरी की दर्दनाक मौत हो गयी और कई लोग घायल है जिनका अभी भी इलाज चल रहा है, ऐसे में सड़कों पर दौड़ रही इन ओवरलोड ट्राली व ट्राला पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान