सिसवा बाजार-महराजगंज। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज सिसवा नगर क्षेत्र में भी बड़े ही धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हर जुलूस में देश की शान तिरंगा भी लहरा रहा था, इस दौरान जहां नगर के तमाम गणमान्य लोग साथ साथ चल रहे थे वही सुरक्षा को लेकर पुलिस भी तैनात रही।
नगर के मिरशिकारी मुहल्ला, बड़ी मस्जिद, नौका टोला, बीजापार से आज सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जुलूस अपने पारम्परिक रास्तों से हो कर गुजरा, इस दौरान ईद मिलाद उन नबी की शान में नारे लगाए, जुलूस में आगे-आगे देश की शान तिरंगा भी लहरा रहा था, तो युवकों की छोटी-छोटी टोलियां बाइक पर ईदमिलादुन्नबी के झंडे लगाते हुए निकलीं, जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमदमरहबा का नारा लगा रहे थे। जुलूस में बड़ों के साथ बच्चों को की भी काफी तादाद रही, शामिल बच्चों में जोश व उत्साह काफी रहा, जगह-जगह लोगों द्वारा जुलूस के चल रहे लोगों व बच्चों के लिए पानी पीने की व्यवस्था के साथ ही मिठाईयां भी बांटी जा रही थी।
इस दौरान जुलूस के साथ गिरजेश जायसवाल, उमेश पूरी, शैलेश सुल्तानिया, प्रमोद शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य लोग भी चल रहे थे, वही सुरक्षा को लेकर कोठीभार व सिसवा पुलिस मुस्तैद रही।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान