सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के पूरब नहर बाइपास पर सुअर बाड़ा के पास आज बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली, सूचना मिलते ही मौके पर पहुुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, मृतक की पहचान 38 वर्षीय लल्लन भारती निवासी खेसरारी के चौधरी टोला के रूप में हुई।
लोगों का कहना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी, वही थानाध्यक्ष कोठीभार उमेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक को आस-पास के लोगों ने मंगलवार की रात सूअरबाड़े के पास ठंड से कांपते हुए देखा था। जिससे उसकी मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान