सिसवा बाजार- महराजगंज। नेपाल से कोठभार थानाक्षेत्र में खुलेआम मटर की तस्करी का खेल चल रहा है, यह तो जनता जानती है लेकिन सिसवा चौकी पर तैनात सिपाही शरद यादव ने इस मामले से पर्दा ही उठा दिया है, इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इन्होने अपने ही चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह पर नेपाल सीमा से मटर की तस्करी कराए जाने का आरोप लगाया है, सिपाही का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
सिपाही शरद यावद ने वायरल वीडियो में साफ कहा है कि 30 अक्टूबर की रात पिकअप पर लदी तस्करी का मटर पकड़ा तो चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह ने मटर छोड़वा दिया और गुस्साए चौकी प्रभारी ने उसे काफी फटकार लगाने के बाद उसके खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही की रपट लिखा दी है, वैसे सिपाही के इस खुलासे वाले वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है तो वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए निचलौल सीओ को निर्देश दिया गया है, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान