महाराजगंज। विवादों से घिरे रहने वाले निचलौल के थानेदार निर्भय कुमार सिंह सहित कई थानेदार जो थानों पर कुंडली जमाए बैठे थे उन पर अधिकारियों का चाबुक चला है और उन्हें दूसरे जिला स्थानांतरित कर दिया गया है, ये जिले में 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
बताते चलें कि निचलौल के थानेदार निर्भय कुमार सिंह पर क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों को छुपाने तक का आरोप लगा, कई बार गरीब जनता को न्याय न मिलने की भी बातें सामने आती रही, इस तरह हर समय चर्चा में बने रहने वाले ये थानेदार है, डीआईजी के आदेश पर निर्भय सिंह सहित कई थानेदारों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया। बताया जाता है कि यह जिले में 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
स्थानांतरित होने वालों में वीरेंद्र कुमार यादव, शकील अहमद खान, गिरजेश कुमार उपाध्याय व आशुतोष सिंह को कुशीनगर, निर्भय कुमार सिंह व शाह मोहम्मद को देवरिया जिला स्थानांतरित किया गया है।




More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान