सिसवा बाज़ार-महराजगंज। सिसवा नगर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद देर रात कोठीभार पुलिस ने PHC पर चालक का डाक्टरी जांच कराया जहाँ से नशे में होने की पुष्टि हुई है।
बताते चले कि स्थानीय नगर के जायसवाल नगर में अभी रात लगभग 8 बजे अनियंत्री तेज रफ्तार ट्रक ने अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े 30 वर्षीय रिंकू पूरी पुत्र मंगनी पूरी रौद दिया, जिससे रिंकू पूरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, फिर लोगो ने सड़क को खोल दिया।
लोगो का कहना था कि ट्रक चालक पूरी तरह नशे में था और घटना को अंजाम दिया वही ट्रक पुलिस चौकी में व चालक को कोठीभार पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी देर रात सिसवा PHC पर कोठीभार पुलिस ने चालक की डाक्टरी जांच करायी, जांच में शराब पीने और नशे में होने की पुष्टि हुई है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित