February 6, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

Maharajganj: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले 3 वहशी दरिंदे गिरफ्तार

Maharajganj: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले 3 वहशी दरिंदे गिरफ्तार

           बृजमनगंज-महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिशुनपुर अदरौना के टोला रेहरवा रेलवे अंडर पासिंग के पास एक सप्ताह पहले यानी 18 अक्टूबर की सुबह 12 वर्षीय लड़की की अर्धनग्न खून से लथपथ मिली लाश के मामले में पुलिस ने बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है, मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार तीन अभियुक्तगण शुल्डु उर्फ मुकेश पुत्र रतन राजभर उम्र करीब 19 वर्ष, विजय पुत्र बैजनाथ यादव उम्र करीब 20 वर्ष व जितेन्द्र उर्फ बबुनी पुत्र अलगू राजभर साकिनान विशुनपुर अदरोना टोला रहरवा थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज’ को लेहडा माता मन्दिर के निकट तेलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के निशानदेही पर मृतका का कपड़ा स्कूली पैंट व टॉप बरामद किया गया।
    यह घटना रविवार की रात की है, लेहडा स्टेशन से कुछ दूरी पर रेहरवा अण्डर पास के पास एक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली दलित 12 वर्षीय मासूम के साथ उसी क्षेत्र के रहने वाले तीन लडके शुल्डु उर्फ मुकेश पुत्र रतन राजभर उम्र करीब 19 वर्ष, विजय पुत्र बैजनाथ यादव उम्र करीब 20 वर्ष व जितेन्द्र उर्फ बबुनी पुत्र अलगू ने शराब के नशे में बारी बारी से दुष्कर्म किया, जब बच्ची की हालत खराब हो गई तो फिर उसका मुंह दबाकर हत्या कर दिए, फिर चाकू उसके प्राईवेट पार्ट पर वार किया।
      पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले को मु0अ0सं0 241/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी, थानाध्यक्ष बृजमनगंज मय टीम व एसओजी प्रभारी मय टीम के द्वारा दिनांक 22.10.21 को सफल अनावरण करते हए मु0अ0सं0- 241/2021 धारा 302,201,376 डी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट व 3(2)(5) अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवा0 अधिव से के तहत उक्त तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
    गिरफ्तार करने वालों में देवेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष बृजमनगंज मय टीम व उ0नि0 अनघ कुमार (एस0ओ0जी0 प्रभारी ) मय टीम मौजूद रहे।

error: Content is protected !!