महराजगंज। समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का मामला सामने आता रहता है लेकिन यहां जो मामला आया है बेहद चौकाने वाला है, क्यों कि महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्त के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस की शिकायत खुद एसपी ने की और मामले की जांच शुरू हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता की फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। इस फर्जी फेसबुक आईडी से पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के फेसबुक पर जुड़े फ्रेंड्स को रिक्वेस्ट भेजी गई। बहुत से लोगों ने पुलिस अधीक्षक के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया, जब इसकी जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता को मिली तो उन्होंने तुरंत अपनी फेसबुक आईडी से अपने मित्रता सूची के लोगों को इससे अवगत कराया।उन्होंने किसी अन्य आईडी से आये रिक्वेस्ट को तुरंत रिजेक्ट और फेकआईडी रिपोर्ट करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मामला साइबर सेल को दे दिया है गया है और वे उचित कार्रवाई कर रहे हैं।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान