सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी बलुआ टोला से हफ्ते भर से गायब 7 वर्षीय पुनिता का शव आज गुरुवार को देवतहा गाँव के बाली टोला के पास से नदी में तैरते हुए हुआ मिला है, सूचना मिलते ही मौके पर एसी प्रदीप गुप्त भी पहुंच गये, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बताते चले कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी बलुआ टोला निवासी महेश गुप्ता की 7 वर्षीय पुत्री पुनिता 11 फरवरी की रात लगभग 8 बने घर से गायब हो गयी, जिसे परिजनों ने काफी खोजा लेकिन नही मिली और पुनिता की मां सुधा देवी ने कोठीभार पुलिस को इस की तहरीर देकर कार्यवाही की मांगी किया था।
इधर पुनिता की खोज चल रही थी कि आज गुरूवार को देवतहा गाँव के बाली टोला के पास से नदी में तैरते हुआ शव मिला, जानकारी मिलते ही मौके पर कोठीभार पुलिस पहुंची वही एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गये है, मामले की जांच जारी है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान