महराजगंज। कोल्हूई में थाना रोड के पास आज दो बाइकों में आमने सामने हुयी टक्कर में मां व बेटे घायल हो गये, एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल भेज दिया गया जहाँ बेटे की हालात गंभीर बतायी जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर मुडली निवासी मां व बेटे कोल्हूई के तरफ से एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, अभी वह थाना रोड के पास पहुचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिससे दोनों रोड पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना के बाद मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा जहाँ बेटे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान