कोल्हुई-महराजगंज। गोरखपुर से सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोल्हुई पेट्रोल पंप के सामने आज स्विफ्ट डिजायर कार की ठोकर से दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, जिस में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची कोल्हुई पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा, कार चालक ठोकर मारने के बाद फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी निवासी जय प्रकाश पुत्र जगदीश व बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खोवा राम पुत्र भगेलू निवासी लेहड़ा टोला झुंगुरी जोत नौतनवा से निमंत्रण कार्ड बाँट कर घर परसौनी लौट रहे थे कि कोल्हुई पेट्रोल पम्प के सामने स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आ गये। जिससे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान