महराजगंज। पुलिस पर यह आरोप लगता है कि चाहे तो रस्सी को सांप बना दे या फिर सांप को रस्सी, यानी असली अपराध छुपाने और उसके बदले आरोपी को झूठे केस में फंसा डाले, ऐसे ही आरोपों में कोल्हुई के थानेदार यशवंत चौधरी को एसपी प्रदीप गुप्ता ने लाईन हाजिर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोन पिपरी गांव में प्रतिबंधित गौ मांस की सूचना मिली थी, यही मामला है जिसमें आरोप है कि थानेदार ने असली मामले को छुपा दिया और गौ मांस के आरोपी पर तमंचा बरामदगी की कार्रवाई कर डाली। जिसके बाद नेताओं ने इसको लेकर कोल्हुई थाने पर एसओ द्वारा गलत कार्रवाई करने को लेकर लामबंद हो गए और एसपी से भी मामले में शिकायत की गई थी। मामले की जांच एडिशनल एसपी कर रहे थे।
जांच के बाद मामले का सच सामने आने पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने एसओ कोल्हुई को लाइन हाजिर कर दिया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात