July 7, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

Gorakhpur Mahotsav 2024 - इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल

Gorakhpur Mahotsav 2024 – इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव को एक मेगा व्यापार मेले और विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों को शामिल करने के लिए डिजाइन किया गया है, इसमें एक बाल महोत्सव शामिल है जिसमें बच्चों को विभिन्न शैक्षिक खेल और सांस्कृतिक अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताएं शामिल है। महिलाओं के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है और यह महोत्सव गोरखपुर में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा महोत्सव होगा।

Gorakhpur Mahotsav 2024 - इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल
Gorakhpur Mahotsav

गोरखपुर महोत्सव के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनी चयन कमेटी ने कलाकारों की सूची तैयार कर लिया है, जिसमें बॉलीवुड गायक के साथ ढाई सौ स्थानीय कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड की एक बड़े म्यूजिकल बैंड को बुलाने के लिए बातचीत की जा रही है इसमें पिछले साल प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को शामिल नहीं किया गया है।

Gorakhpur Mahotsav 2024 - इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल
Gorakhpur Mahotsav

बताते चले गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक होने वाली है जिसमे बॉलीवुड के साथ भोजपुरी नाइट के कलाकारों को रखा गया है स्थानीय कलाकारों में लोक विधाओं को तवज्जो दिया गया है। गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक गीत, सुगम गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, वाद्य वृंद, मोनो एक्टिंग के साथ अन्य कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।

Gorakhpur Mahotsav 2024 - इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल
Gorakhpur Mahotsav

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड नाइट, दूसरे दिन भोजपुरी नाइट और अंतिम दिन यानी तीसरे दिन होने वाली भजन संध्या और बॉलीवुड नाइट के लिए कलाकारों के नाम पर मोहर लगी है, इनसे संपर्क भी हुआ है और उन्होंने अपनी सहमति भी दी है जिसमें गोरखपुर महोत्सव के मंच से उदित नारायण, बी प्राक, जुबिन नौटियाल, सुरेश वाडकर, श्रेया घोषाल समेत गीत संगीत की दुनिया के साथ भोजपुरी फिल्मों के स्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला भी महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Gorakhpur Mahotsav 2024 - इस दिन आयोजित होगा गोरखपुर महोत्सव, बॉलीवुड व भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम, स्थानीय कलाकार मचाएंगे धमाल
गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला

रामगढ़ ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव में बड़े कलाकारों का कार्यक्रम अलग-अलग दिन रखा गया है। पूरे दिन शिल्प मेले में लोग जाएंगे और शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखेंगे।

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि लगभग ढाई सौ स्थानीय कलाकारों को मंच देने की योजना है इसकी सूची तैयार कर ली गई है साथ ही एक म्यूजिकल बैंड से बात जीत चल रही है, महोत्सव को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

error: Content is protected !!