नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाला विधानसभा चुनाव टल सकता हैं। कोरोना के हालात को लेकर भारतीय चुनाव आयोग चिंतित है। आयोग ने हालात की समीक्षा के लिए 27 दिसंबर को मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी मौजूद रहेंगे।
बताते चले कि तीन दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना के हालात देखकर विधानसभा चुनावों को फिलहाल टालने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश का दौरा कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई भी फैसला करने की घोषणा की थी।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं