उरई । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल उरई, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम व द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान/जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों को आदेश किया है कि दिनांक 04.11.2021 को दीपावली, दिनांक 05.11.2021 को गोवर्धन पूजा एवं दिनांक 06.11.2021 को भाई दूज का पुनीत पर्व है और हिन्दु समुदाय द्वारा बड़ी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,
इस दौरान जनपद में आम नागरिकों को बिजली एवं पानी 24 घण्टे उपलब्ध कराया जाना प्रशासनिक दायित्व है अत: जल संस्थान जल निगम एवं विद्युत विभाग से अपेक्षा की जाती है कि जनपद में पेयजल एवं विद्युत अपूर्ति अनवरत रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करें साथ ही अधिशाषी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था त्योहारों के अवसर पर बनाये रखना सुनिश्चित करें।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित