संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद संत कबीर नगर में दिनांक 20 अगस्त 2021 को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि चूॅकि चन्द दर्शन के 10वें दिवस को मोहर्रम के सार्वजनिक अवकाश को घोषित किये जाने का प्राविधान है तथा जनपद संत कबीर नगर में चन्द्र दर्शन दिनांक 10 अगस्त 2021 को हुआ है अत: इसके 10वे दिन अर्थात 20 अगस्त 2021 को जनपद संत कबीर नगर में मोहर्रम का अवकाश घोषित किया गया है।
जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ला के आदेशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2021 के स्थान पर दिनांक 20 अगस्त 2021 के स्थान न्यायिक प्रतिष्ठान संत कबीर नगर के समस्त न्यायालय और कार्यालय बंद रहेगें। उल्लेखनीय है कि संत कबीर नगर में मोहर्रम का अवकाश 19 अगस्त के स्थान पर 20 अगस्त 2021 को किया गया है इस प्रकार दिनांक 19 अगस्त 2021 को समस्त न्यायालय और कार्यालय रोज की भांति अपना कार्य सम्पादित करेगें।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान