Dhanteras 2021 Date, Puja Timings, History, and Importance : दिपावली (Diwali 2021)से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 2 नवंबर को धनतेरस पड़ा हैं। इस दिन हम सब मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि जी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करते हैं और हम इस दिन सोने-चांदी और घर के लिए बर्तन खरीदते है यह हमारी परंपरा में हैं। हमारे देश में मान्यता है इस दिन विधि विधान की गई पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। तो आईये जानते है कि धनतेरस की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती, महत्व।
(Dhanteras 2021 Puja Shubh Muhurat) धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को 11.31 से होगी और समाप्ति 3 नवंबर को 09ः02 पर। प्रदोष काल शाम 05ः35 से रात 08ः11 बजे तक रहेगा। धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 06ः17 से रात 08ः11 तक रहेगा। यम दीपम का समय शाम 05ः35 से 06ः53 तक रहेगा।
धनतेरस पूजा विधि: धनतेरस पूजा के समय भगवान सूर्य, भगवान गणेश, माता दुर्गा, भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद भगवान धनवंतरि की षोडशोपचार पूजा करें। भगवान धन्वंतरि को गंध, अबीर, गुलाल, पुष्प, रोली, अक्षत आदि चढ़ाएं। उनके मंत्रों का जाप करें। उन्हें खीर का भोग लगाएं। भगवान धन्वंतरि को श्रीफल व दक्षिणा चढ़ाएं। पूजा के अंत में कर्पूर से आरती करें। फिर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। एक दीपक यम देवता के नाम का जलाएं।
धनतेरस के दिन की परंपरा
धनतेरस के दिन पीतल, चांदी, स्टील के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है इस दिन बर्तन खरीदने से धन समृद्धि आती है।
इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीपक जलाये जाते हैं। क्योंकि इस दिन से दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है।
धनतेरस पर शाम के समय एक दीपक यम देवता के नाम पर भी जलाया जाता है। मान्यता है ऐसा करने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते हैं।
भगवान धन्वंतरि की आरतीः
जय धन्वंतरि देवा, जय धन्वंतरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।जय धन्वं.।।
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।जय धन्वं.।।
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।जय धन्वं.।।
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।जय धन्वं.।।
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।जय धन्वं.।।
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।जय धन्वं.।।
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।जय धन्वं.।।
Keywords : rangoli for diwali, diwali rangoli designs, rangoli designs, rangoli designs for diwali, rangoli design, diwali rangoli design, diwali rangoli 2021, rangoli design for diwali, easy diwali rangoli, easy rangoli, diwali easy rangoli, diwali rangoli designs 2021, rangoli designs 2021, rangoli for diwali 2021, rangoli for diwali easy, easy rangoli designs, diwali rangoli simple, simple rangoli, simple diwali rangoli
More Stories
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट