निचलौल-महाराजगंज। पुलिस उपाधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने शनिवार को कोठीभार थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीत अपनाने तथा कोठीभार कस्बे में सड़क के किनारे यातायात को दुरुस्त करने तथा जन सामान्य से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस जनता की मित्र हैं पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाएगी तथा प्रतिदिन पैदल गस्त के दौरान पुलिस के लोग ठेले खोमचे को सड़क से 3 फुट पीछे हटाएंगे ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके तथा पैदल गश्त के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे । थाना पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाएगा आगंतुक कक्ष को सभी सुविधाओं से पूर्ण किया जा रहा है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित