देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह की जाय।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।



More Stories
Nainital In Trouble – संकट में नैनीताल! भारी बारिश होने के कारण हालात चिंताजनक, DM ने कहा- नैनीताल को बचाने के लिये जरूरी है कि…
CM Dhami ने सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही शुरू होगी भर्तिया, ANM, स्टॉफ नर्स और CHO के इतनें पदों पर होगी भर्ती